Назад ಕನ್ನಡ ಕ್ರಿಯಾಪದಗಳು

ಕನ್ನಡ ಕ್ರಿಯಾಪದಗಳು कन्नड क्रियाशब्द

कन्नड भाषा में क्रिया शब्द के सभी रूप दो धातुओं से बनते हैं। एक धातु रूप आप को शब्दकोशों में दिखता है। जैसेकि ಮಾಡು अथवा ಕರೆ आपको शब्दकोश में दिख जायेंगे। दूसरा धातु रूप, जो कि मुख्यतः भूतकाल के क्रियाशब्द बनाने में प्रयोग होता है, शब्दकोश में दिखने वाले रूपों से बनाया जा सकता है। उदाहरण, यदि क्रिया -ಉ में अन्त होती है, तो -ಉ के स्थान पर -ಇದ್ आ जाता है। ಮಾಡು का ಮಾಡಿದ್ बन जाता है। फिर प्रत्यय इन धातूओं पर लगा कर भिन्न-भिन्न क्रियारूप बनाये जा सकते हैं। परन्तु बहुत सी क्रियाएँ ऐसी हैं जिनके क्रियारूप किसी नियमानुसार नही बनते। वह अलग से कण्ठस्थ करने पड़ते हैं। इस पन्नें पर उन क्रियाओं के रूप दिये गये हैं।

यहाँ पर क्रियाशब्दों का ढाञ्चा कुछ इस प्रकार है:

क्रियाशब्द का शब्दकोश का रूप : क्रियाशब्द की भूतकाल धातु : अर्थ

फिर नीचे उदाहरण के वाक्य दिये गये हैं।

आभार: इस सुची की त्रुटियाँ निकालनें में अंशुमन और श्रीकृष्णहेगड़े ने सहायता की है।

ಆಗು : ಆದ್ : होना

ಜಾಗತಿಕಯುದ್ಧವಾಗುತ್ತದೆ. विश्वयुद्ध होता है।

ಜಾಗತಿಕಯುದ್ಧವಾಯಿತು. विश्वयुद्ध हुआ।

ಈ : ಇತ್ತ್ : देना

ಅವರು ಬಾಳೆಯ ಹಣ್ಣವನ್ನು ಈಯುತ್ತಾರೆ. वह केला देते हैं।

ಅವರು ಬಾಳೆಯ ಹಣ್ಣವನ್ನು ಇತ್ತರು. उन्होंने केला दिया।

NOTE. ಕೊಡು : ಕೊಟ್ಟ್ और ನೀಡು अधिक प्रचलित हैं।

ಉಳು : ಉತ್ತ್ : जोतना

ಅವರು ಹೊಲವನ್ನು ಉಳುತ್ತಾರೆ. वह खेत जोतते हैं।

ಅವರು ಹೊಲವನ್ನು ಉತ್ತರು. उन्होंने खेत जोता।

ಏಳು : ಎದ್ದ್ : उठना

ಅವರು ಬೆಳಿಗ್ಗೆ ಐದು ಗಂಟೆಗೆ ಏಳುತ್ತಾರೆ. वह सुबह पाँच बजे उठते हैं।

ಅವರು ಬೆಳಿಗ್ಗೆ ಐದು ಗಂಟೆಗೆ ಎದ್ದರು. वह सुबह पाँच बजे उठे।

ಕರೆ : ಕರೆದ್ : बुलाना

ಅವರು ಹತ್ತಿರ ಕರೆಯುತ್ತಾರೆ. वह पास बुलाते हैं।

ಅವರು ಹತ್ತಿರ ಕರೆದರು. उन्होंने पास बुलाया।

ಕಲಿ : ಕಲಿತ್ : सीखना

ಅವರು ಗಾಡಿಯನ್ನು ಬಿಡಲು ಕಲಿಯುತ್ತಾರೆ. वह गाड़ी चलाना सीखते हैं।

ಅವರು ಗಾಡಿಯನ್ನು ಬಿಡಲು ಕಲಿತರು. उन्होंने गाड़ी चलाना सीखा।

ನಡಿಸು : ನಡಿಸಿದ್ : चलाना

ಅವರು ಸಂಘವನ್ನು ನಡೆಸುತ್ತಾರೆ. वह कंपनी चलाते हैं।

ಅವರು ಸಂಘವನ್ನು ನಡಿಸಿದರು. उन्होंने कंपनी चलायी।

ನಿಲ್ಲು : ನಿಂತ್ : रुकना

ಅವರು ಮನೆಯಲ್ಲಿ ನಿಲ್ಲುತ್ತಾರೆ. वह घर पर रुकते हैं।

ಅವರು ಮನೆಯಲ್ಲಿ ನಿಂತರು. वह घर पर रुके।

ಬಿಡು : ಬಿಟ್ಟ್ : चलाना

ಅವರು ಗಾಡಿಯನ್ನು ಬಿಡುತ್ತಾರೆ. वह गाड़ी चलाते हैं।

ಅವರು ಗಾಡಿಯನ್ನು ಬಿಟ್ಟರು. उन्होंने गाड़ी चलायी।

ಸಾಯು : ಸಾತ್ತ್ : मरना

ಯುದ್ಧದಲ್ಲಿ ಸೈನಿಕರು ಸಾಯುತ್ತಾರೆ. युद्ध में सैनिक मरते हैं।

ಯುದ್ಧದಲ್ಲಿ ಸೈನಿಕರು ಸಾತ್ತರು. युद्ध में सैनिक मरे।

ಹೆರು : ಹೆತ್ತ್ : बच्चा पैदा करना

ಅವಳು ಮಗುವನ್ನು ಹೆರುತ್ತಾಳೆ. वह बच्चे को जन्म देती है।

ಅವಳು ಮಗುವನ್ನು ಹೆತ್ತಳು. उसने बच्चे को जन्म दिया।

ಹೋಗು : ಹೋದ್ : जाना

ಅವರು ಊರಿಗೆ ಹೋಗುತ್ತಾರೆ. वह शहर जाते हैं।

ಅವರು ಊರಿಗೆ ಹೋದರು. वह शहर गये।

NOTE. शहर के लिए ಪೇಟೆ और ಪಟ್ಟಣ शब्द प्रयोग होते हैं।